फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: निर्माणाधीन मंदिर में 47 घंटे से सांप का डेरा, नाग देवता मानकर लोग करने लगे पूजा

Sat, 25 Jul 2026 04:35 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के कछला क्षेत्र में गंगा किनारे स्थित एक मंदिर चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों का दावा है कि इस मंदिर में एक सांप लगातार देखा जा रहा है। 47 घंटे बाद भी सांप मंदिर से नहीं हटा। लोग इसे चमत्कार मानकर पूजा अर्चना करने में जुट गए हैं।  
विज्ञापन
मंदिर में सांप - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के कछला क्षेत्र के पिपरौल गांव में गंगा किनारे जाहर पीर बाबा का मंदिर बना हुआ है, जिसमें निर्माण कार्य चल रहा है। उसी में एक कोने में बृहस्पतिवार की दोपहर करीब तीन बजे एक सांप देखा गया। स्थानीय लोगों का दावा है कि 47 घंटे बाद भी सांप वहां से नहीं हटा है। इसे क्षेत्र के लोग चमत्कार मानते हुए मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचने लगे। 

विज्ञापन




मंदिर के पुजारी ओमकार सक्सेना का दावा है कि नाग देवता नवमी के दिन शाम 3:00 बजे आ गए। तब से दर्शन दे रहे हैं। अब यह क्या लीला करते हैं, सभी के सामने आ जाएगा। लोग सांप की सुबह से ही पूजा अर्चना करने पहुंचने लगे। उसके लिए दूध रख रहे हैं। चढ़ावा भी चढ़ा रहे हैं। शनिवार सुबह से आने-जाने वालों का लाइन लगी रही।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पुजारी ओमकार सक्सेना ने बताया कि साल 2016 में भी नाग देवता ने महुआ के पेड़ के नीचे दर्शन दिए थे। उस समय से नियमित ओमकार सक्सेना पीर बाबा मंदिर में पूजा अर्चना करने आ रहे हैं। अब फिर सांप मंदिर में देखा गया। लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें