फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बदायूं में फिर सामने आया सांप को मारने का मामला, वीडियो वायरल होने पर वन विभाग ने शुरू की जांच

Fri, 08 Nov 2024 01:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

Budaun News: बदायूं के मोहल्ला बजरंगनगर में बृहस्पतिवार शाम एक घर में सांप देखा गया। लोगों ने किसी तरह सांप को घर से बाहर निकाला। इस दौरान एक युवक ने डंडे से प्रहार कर सांप को मार डाला। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
डंडे से प्रहार कर सांप को मार डाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के एक मोहल्ले में बृहस्पतिवार को घर में सांप देखा तो तमाम लोग जमा हो गए। एक युवक ने सांप को डंडे से प्रहार कर मार डाला, जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। मामले की भनक वन विभाग को भी लग चुकी है। वन विभाग इस मामले में कार्रवाई की तैयारी में है। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो सदर कोतवाली इलाके के मोहल्ला बजरंगनगर का बताया जा रहा है। यहां रहने वाले एक व्यक्ति के घर बृहस्पतिवार शाम सांप निकल आया था। शोर मचा तो आसपास इलाके के तमाम लोग एकत्र हो गए। सांप घर से निकलकर सड़क पर आ गया। इस दौरान एक व्यक्ति ने उसे डंडे से कुचलकर मार डाला। एक अन्य व्यक्ति भी वीडियो में उस पर हमला करता दिख रहा है। 

चेकर्ड कीलबैक प्रजाति का है सांप 
सांपों के जानकारों के अनुसार मारा गया सांप चेकर्ड कीलबैक प्रजाति का है। वन दरोगा अशोक कुमार ने बताया कि वीडियो मिला है, इस मामले की जांच को टीम भेजी जाएगी। मृत सांप मिलता है तो ठीक अन्यथा वन विभाग के अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर से संबंधित वीडियो 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें