सांप पकड़े जाने के बाद शुरू हो सकी पढ़ाई
घटना की सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में विद्यालय पहुंच गए। सभी लोग नाग के हटने का इंतजार करते रहे, लेकिन वह अपनी जगह से नहीं हटा। इसके बाद विद्यालय प्रशासन ने एक सपेरे को बुलाया। मौके पर पहुंचे सपेरे ने काफी मशक्कत के बाद नाग को सुरक्षित पकड़ लिया। नाग के पकड़े जाने के बाद शिक्षकों, बच्चों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इसके बाद शैक्षणिक गतिविधियां सामान्य रूप से शुरू हो सकीं।
स्कूल में दो घंटे रही दहशत
नाग के खिड़की पर दिखने के बाद विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई। शिक्षकों ने तुरंत बच्चों को कक्षाओं से बाहर निकालकर सुरक्षित जगह पहुंचाया। किसी को भी नाग के करीब जाने की अनुमति नहीं दी गई। दो घंटे तक सांप अपनी जगह पर ही बैठा रहा, जिससे परिसर में डर बना रहा। ग्रामीणों की भीड़ भी विद्यालय के बाहर जमा हो गई थी।