फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकबरपुर में दिखा अजगर, वन विभाग को सौंपा

विज्ञापन
उसावां क्षेत्र में मिला अजगर - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उसावां। क्षेत्र के गांव अकबरपुर में सोतनदी पुल के पास रविवार दोपहर अजगर दिखा। इसके बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने इस बारे में सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम अजगर को साथ ले गई। अजगर अभी पूरी तरह व्यस्क नहीं है। यह बच्चा बताया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर कुछ ग्रामीण अकबरपुर में सोत नदी पुल के पास खेतों में काम निपटा रहे थे। इनकी नजर झाड़ियों में दुर्लभ प्रजाति के सांप पर गई। देखने पर समझ आया कि यह एक अजगर है। मौके पर दर्जनों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर वन रक्षक राजीव वर्मा, साधु यादव और दिनेश के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से अजगर को पकड़ लिया। राजीव वर्मा ने बताया मिला सांप अजगर है। अभी यह चार से पांच माह का हो सकता है। वन विभाग की टीम अजगर को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें