फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सांप को लाठी से पीटकर मार डाला, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
सांप को मारता हुआ युवक। तमाशा देखते हुए बच्चे व दअन्य।संवाद
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव मीरा सराय में एक युवक पर सांप की हत्या कर उसे जलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवक का सांप को मारने का वीडियो भी सामने आया है। इसमें वह लाठी से सांप को पीटते दिख रहा है। लाठी से सांप के सिर को कुचलता है। भीड़ उसे घेरे हुए है। पीटने के बाद जब सांप मर जाता है तो युवक उसे उठाकर बच्चों की तरफ फेंक देता है। बुधवार काे वीडियो सामने आने पर वन विभाग ने युवक पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


गांव मीरा सराय में सांप झाड़ियों से निकलकर सड़क पर आ गया। वहां मौजूद बच्चों ने देखा तो चिल्लाने लगे। शोर सुनकर गांव निवासी दिलदार का बेटा आमिर लाठी लेकर मौके पर पहुंचा। इसके बाद उसने सांप को पीटना शुरू कर दिया। आमिर ने सांप पर पहले लाठी बरसाई। इसके बाद सांप के सिर को लाठी से कुचलना शुरू कर दिया। उसने तब तक लाठी से सांप के सिर को दबाए रखा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। वायरल वीडियो में मौत के बाद आमिर उसे हाथ से उठाकर बगल में खड़े बच्चों की तरफ फेंकता दिखाई दे रहा है। बाद में सांप को झाड़ियों में फेंका जाता है। फिर उसको जला दिया जाता है।

पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने बताया कि जिस सांप को मारा गया है, वह चैकर्ड कीलबैक प्रजाति का है। चेकर्ड कीलबैक को आमतौर पर एशियाई जल सर्प के नाम से भी जाना जाता है। यह प्रजाति एशिया में ही पाई जाती है। यह सांप विषैले नहीं होते।
विज्ञापन




सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर भेजी गई थी, लेकिन तब तक सांप को जला दिया गया था। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। - विकास वरुण, वन रेंजर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें