फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दुर्घटना से खुला तस्करी का खेल, घायल के पास मिला 14.5 किलो डोडा

विज्ञापन
विज्ञापन
उसावां। हजरतपुर मार्ग गौतरा गांव के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार बाइक बैरिकेडिंग से टकराकर फिसल गई। इसमें दो लोग घायल हुए हैं। घायलों से पूछताछ के बाद पुलिस को शक हुआ तो तलाशी ली। आरोपियों के पास से 14.5 किलो डाेडा बरामद हुआ है। पुलिस ने एक आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी निगरानी कराई जा रही है, जबकि पुलिस ने एक आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार दीपक गुप्ता घायल हुआ। उन्होंने खुद पीआरवी 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से पीएचसी म्याऊं भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर, घटनास्थल पर बाइक के पास मौजूद दूसरा युवक पुलिस की पूछताछ से हड़बड़ा गया।
थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह के पूछने पर उसने अपना नाम अमन निवासी मामूरगंज, थाना कादरचौक बताया। मामले की सूचना सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह को दी गई। सीओ भी मौके पर पहुंच गए। आरोपी की तलाशी ली गई। बाइक के पास रखे दो काले बैगों में डोडा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन कराने पर दोनों बैगों में डोडा निकला। 250 रुपये भी बरामद हुए।
विज्ञापन

आरोप है कि वह अपने साथी दीपक गुप्ता के साथ डोडा का अवैध परिवहन और बिक्री करता है। बाइक किसी अन्य व्यक्ति के नाम पंजीकृत पाई गई। पुलिस ने बाइक को सीज कर दिया। इधर, सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि थाना पुलिस ने आरोपी अमन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया। पुलिस अब घायल दीपक गुप्ता की भूमिका और डोडा की आपूर्ति के स्रोत के संबंध में भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें