फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मृत संरक्षित पशुओं की खाल उतारते तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आसफपुर। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में गोशाला में मरने वाले संरक्षित पशुओं की खाल उतारकर तस्करी किए जाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। इस धंधे में प्रधान का पिता भी शामिल था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने विद्युत उपकेंद्र के पास जंगल में एक व्यक्ति को मृत संरक्षित पशु की खाल उतारते देखा। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम इकरार निवासी चंदौसी बताया। उसने बताया कि गांव सीकरी की प्रधान का पिता रामकुमार यह धंधा करा रहा है। गांव की गोशाला में संरक्षित पशु की मौत होती है वह फोन करके उसको बुला लेता है। इसके बाद उसकी खाल और हड्डी उतारकर बेच दी जाती हैं। पुलिस दोबारा मौके पर पहुंची और वहां एक खंडहरनुमा कमरे में कई संरक्षित पशुओं की खाल और हड्डियां भरी थीं। पुलिस ने इकरार और प्रधान के पिता रामकुमार के खिलाफ विकेंद्र शर्मा की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की है। एसएचओ फैजगंज बेहटा सिद्धांत शर्मा ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें