फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जिले के चार लाख घरों में लगेंगे स्मार्ट मीटर

विज्ञापन
पनबड़िया उनकेंद्र पर स्मार्ट मीटर लगाते कर्मचारी व अ​धिकारी। स्रोत- स्वयं
विज्ञापन
बदायूं। बड़े शहरों की तरह अब शीघ्र ही जिले में भी बिजली उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगेगा। इसके लिए जिले के 56 विद्युत उपकेंद्रों और 286 फीडरों के सर्वे के बाद मीटर लगाने का काम शुरू किया गया है। प्रथम चरण में शहरी क्षेत्र के लगभग 40 हजार उपभोक्ताओं के घर में स्मार्ट मीटर लगाया जाएगा।
विज्ञापन


पावर कार्पोरेशन की ओर से जिले के उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए सर्वे का कार्य भी 50 फीसदी पूरा किया जा चुका है। जिले में चार लाख 14 हजार बिजली उपभोक्ता हैं, जिन्हें 56 उपकेंद्र के 286 फीडर से बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने के लिए कार्यदायी संस्था इंटेली स्मार्ट ने सर्वे का काम 50 फीसदी पूरा कर लिया है। पहले चरण में 56 विद्युत उपकेंद्र और 286 फीडरों पर मीटर लगाने का काम शुरू किया गया है।



खुद मॉनीटरिंग कर सकेंगे उपभोक्ता
स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगने से उपभोक्ता स्वयं बिजली खपत की मानीटरिंग कर सकेंगे। वास्तविक खपत के आधार पर उन्हें बिल मिलेगा। इसके आधार पर अनावश्यक बिजली खपत को भी कम किया जा सकेगा। ऐसा होने पर न सिर्फ बिजली की खपत कम होगी, बल्कि उपभोक्ताओं को बिजली बिल की समस्या से निजात मिल जाएगी। विशेष बात यह होगी कि इसे मोबाइल की तरह ही रिचार्ज भी किया जा सकेगा।
विज्ञापन

जिला के सर्किल इंचार्ज धीरज यादव ने बताया कि कर्मचारियों द्वारा अधिक बिल बताने की शिकायत पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। यहां स्मार्ट मीटर लगने से पूरे लोड की जानकारी मिल सकेगी। ये मीटर सबसे पहले पनबड़िया सब स्टेशन में लगाया जा रहा है। इसके बाद बिसौली, ककराला और दातागंज में लगेंगे। इसके बाद डीटी पर मीटर लगेंगे। अंत में जिले के चार लाख उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने काम शुरू होगा।


शासन से नामित कार्यदायी संस्था तेजी से सर्वे कर रही है। शीघ्र ही सर्वे का काम पूरा हो जाएगा। संभावना है कि सितंबर के अंत तक घरों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगना भी प्रारंभ हो जाएगा। - वीरेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें