फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: स्मार्ट मीटर उड़ा रहे उपभोक्ताओं की नींद, बिल ज्यादा आने से परेशान

Sun, 08 Feb 2026 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
शहर में उपभोक्ता के घर लगा स्मार्ट मीटर। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। शहर में उपभोक्ताओं के यहां लगाए गए स्मार्ट मीटर मुश्किलों का कारण बनते नजर आ रहे हैं। स्मार्ट मीटर को प्रीपेड मीटर करने के बाद परेशानी और बढ़ गई हैं। उपभोक्ता बिल ज्यादा आने के बाद उपकेंद्रों पर पहुंच रहे हैं और परेशान होकर कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन


शहर में 50 हजार से ज्यादा उपभोक्ता हैं। इसमें करीब 28 हजार उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इसके बाद यह प्रीपेड में बदल दिए गए हैं। जिससे उपभोक्ताओं को समझ में नहीं आ रहा है कि बिजली का बिल भुगतान करने के बाद भी उनका बिल माइनस क्यों दिखता है।
वह स्मार्ट मीटर लगवाने के बाद खुद को कोस रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि जो बिल सामान्य मीटर से गर्मियों में आता था। उतना बिल अभी आ रहा है। उनका कहना है कि बिजली का बिल माइनस होते ही उनकी परेशानी बढ़ जाती है। इससे उन्हें कनेक्शन कटने का भी डर लगने लगता है।
विज्ञापन

वहीं, विद्युत निगम के अधिकारियों का कहना है शहर में चेक मीटर लगाने के बाद ही स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। फिर इन्हें प्रीपेड में किया जा रहा है। इसमें उपभोक्ता अपने बिल को प्रतिदिन देख सकते हैं और जमा भी कर सकते हैं। प्रीपेड में उपभोक्ताओं को कनेक्शन से पहले ही रुपये जमा करने होते हैं। लेकिन उपभोक्ता एक माह के बाद ही बिल जमा कर रहे हैं, जिससे उन्हें माइनस में बिल दिखाई देता है।

केस-1
विद्युत निगम के जिला कार्यालय पर बिल चेक करवाने आया हूं, यहां पहुंचने पर पता चला कि छह दिन का बिजली का बिल माइनस में 320 दिखा रहा है। जबकि यूपीपीसीएल की वेबसाइट पर यह बिल 375 दिखा रहा है। जबकि मेरे घर पर तीन किलोवाट का सोलर पैनल भी लगा हुआ है। उसके बाद भी पिछले माह 2500 रुपये का बिल जमा किया था। -अमित, आवास विकास कॉलोनी

फोटो-19
केस- 2
पनवड़िया उपकेंद्र का एक माह का 2200 बिल आने के बाद परेशान हो गई हूं। बिल का पता लगने पर हमें रातभर नींद नहीं आई है। यहां आकर पता किया तो बोला गया है कि एसडीओ साहब को प्रार्थनापत्र दो उसके बाद ही कुछ हो पाएगा। साहब भी नहीं आए हैं। अब उन्हीं के इंतजार में बैठी हूं, उनके आने बाद हमारी समस्या का समाधान हो सकेगा।- सुखदेवी, लालपुल
-
फोटो-20
केस- 3
मेरा पहले गर्मियों में सामान्य बिल 500 से 600 रुपये आ रहा था। लेकिन, स्मार्ट मीटर लगने के बाद सर्दियों के मौसम में बल्व ही जलाए जा रहे हैं। इसके बाद भी 2000 रुपये बिल आ रहा है। जिससे मैं परेशान हो चुका हूं। विद्युत निगम की व्यवस्था बहुत खराब है। उपभोक्ता बिल भी जमा करें और उसके निस्तारण के लिए अधिकारियों के पास चक्कर लगाते भी घूमें।- लटूरी शर्मा, मीरा सराय
-
कोट,
स्मार्ट मीटर लगाने से पहले शहर में चेक मीटर लगाए गए थे, जिससे पूरी पारदर्शिता बनी रही। दोनों में सामान्य बिल आने बाद ही शहर में स्मार्ट मीटर लगाए गए थे। अगर किसी उपभोक्ता को लग रहा है कि उसका बिल ज्यादा आ रहा है तो वह प्रार्थनापत्र देकर चेक मीटर लगवा सकता है। -चंद्रशेखर, अधीक्षण अभियंता, विद्युत निगम

शहर में उपभोक्ता के घर लगा स्मार्ट मीटर। संवाद

शहर में उपभोक्ता के घर लगा स्मार्ट मीटर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें