फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: स्मार्ट मीटर से तीन गुना बढ़ गया बिल, उपकेंद्र के चक्कर काट रहे उपभोक्ता

विज्ञापन
बिजली बिल जमा करता युवक। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। स्मार्ट मीटर से जहां यह उम्मीद थी कि इससे बिजली व्यवस्था में सुधार होगा लेकिन इससे उपभोक्ताओं पर पहले से तीन गुना ज्यादा बोझ हो गया है। शहर के तमाम लोगों की यह शिकायत है कि जब से स्मार्ट मीटर उनके घर में लगा है, तब से बिजली का बिल तीन गुना आने लगा है। बिल सही कराने के लिए उपभोक्ता उपकेंद्रों के चक्कर काट रहे है। अफसर उनकी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। इससे लोगों में बिजली निगम के प्रति नाराजगी बढ़ रही है।
विज्ञापन

अब तक शहरी इलाके में करीब 30 हजार घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। बिल की गड़बड़ी और व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए शुरू की गई स्मार्ट मीटर की व्यवस्था ने उपभोक्ताओं की सुविधा के बजाय उनकी समस्या को कई गुना बढ़ा दिया है। बिजली बिल में भारी अंतर आने से उपभोक्ता उपकेंद्रों का चक्कर लगाकर तंंग हो रहे हैंं। हाल यह है कि उपकेंद्र पर 80 प्रतिशत शिकायतें बिल में भारी अंतर में आ रही है।
उपभोक्ताओं कहना है कि जब से स्मार्ट मीटर लगा है, तब से यह समस्या बढ़ी है। फिलहाल अभी यह व्यवस्था शहर में है। जब गांव में लागू होगी तो शिकायतें की भरमार हो जाएगी। उपभोक्ता बिल के सुधार के लिए चक्कर लगाते-लगाते परेशान हो रहे हैं। विद्युत मेगा कैंप में भी बिल की गड़बड़ी की शिकायतें अधिक आ रही हैं। लोगों का कहना है कि अगर व्यवस्था में बदलाव नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में और बड़ी समस्या उत्पन्न होगी।
विज्ञापन


बिल में गड़बड़ी शिकायत लेकर पहुंचे उपकेंद्र
शहर के पनबड़िया विद्युत उपकेंद्र पर शुक्रवार को कई लोग बिल जमा करने पहुंचे। अधिकांश लोग बिजली बिल में सुधार करवाने वाले थे। 80 प्रतिशत उपभोक्ता ऐसे रहे जिनका बिल एक हजार के बजाय पांच से आठ हजार तक आ गया है। किसी को पहले माह में 10 हजार तो तीसरे माह में 30 हजार आ गया। अब उसके सुधार के लिए लोग परेशान हैं।
-
जिले भर में हैं 3,24,196 विद्युत उपभोक्ता
जिले में कुल 3,24,196 विद्युत उपभोक्ता हैं, जिनमें से अभी 30 हजार लोगों के घरों में ही स्मार्ट मीटर लगे हैं। इंटेली स्मार्ट कंपनी प्रीपेड मीटर लगाने का काम कर रही है। कंपनी के पास संसाधनों व स्टाफ की कमी के कारण मीटर लगाने का काम बेहद धीमी गति से चल रहा है। इसमें तेजी लगाने के लिए कंपनी स्टाफ को बढ़ाने का कर रही है।
-
क्या बोले उपभोक्ता

15 सौ की जगह 43 सौ आ रहा बिल
-पहले अधिक बिजली का उपयोग कर रहे थे तो बिल कम आ रहा था। अब स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली का उपयोग आधा कर दिया, लेकिन बिल दोगुना आ रहा है। एक महीने का 43 सौ रुपये बिल आया है। जबकि पहले 15 सौ से 18 सौ रुपये बिल आता था। - चंद्रा देवी, मोहल्ला नेकपुर

तीन सौ की जगह अब आठ सौ रुपये का बिल आया
एक किलोवाट का विद्युत कनेक्शन है। उनका तीन सौ रुपये हर महीने बिल आता था। जबसे स्मार्ट मीटर लगा है तब से सात सौ से आठ सौ रुपये बिल आ रहा है। मीटर रीडर से लेकर उच्चाधिकारियों तक से शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। - जुल्फिकार, कबूलपुरा

एक हजार रुपये बढ़ गया बिल
दो किलोवाट का कनेक्शन है। सादा मीटर लगा तो एक हजार रुपये तक का बिल आ रहा था। स्मार्ट मीटर लगने के बाद पिछले महीने 18 सौ रुपये बिल आया। अब बिल 29 सौ रुपये आया है। ऐसे तो बिल बढ़ता ही जाएगा। हर माह बिल जमा करते हैं लेकिन पिछले दो माह से बिल बढ़कर आ रहा है। मीटर रीडर अब उनके मीटर से रीडिंग ही नहीं लेते हैं। - सत्यवती, शिवपुरम
-

सात महीने से नहीं आया बिल, अब सात हजार
स्मार्ट मीटर लगने के बाद सात महीने से बिल ही नहीं आया। अब सात हजार रुपये का बिल थमा दिया गया है। जबकि घर का बिल तीन सौ रुपये हर महीने जमा करते थे। अभी बिल नहीं मिल रहा है। बाद में विद्युत निगम अचानक हजारों रुपये के बकाये का नोटिस भेजेगा और लाइन काट दी जाएगी। - अनूप गुप्ता, मोहल्ला काजी टोला
-
यूपीपीसीएल स्मार्ट एप से मिलेगी मीटर व बिल की जानकारी
पनबड़िया विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ अरविंद कुमार ने बताया कि प्रीपेड मीटर लगाने के साथ ही यूपीपीसीएल स्मार्ट एप तैयार किया है। एप के जरिए उपभोक्ता अपने मीटर बिल से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वह ऑनलाइन भुगतान भी कर सकते हैं। उपभोक्ताओं की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के लिए सभी बिजलीघरों के अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं। इन ग्रुपों में उपभोक्ताओं को जोड़ा जा रहा है। जेई से लेकर चीफ इंजीनियर तक इसमें शामिल रहेंगे। किसी को भी स्मार्ट मीटर से दिक्कत नहीं होगी। अगर कोई बड़ी दिक्कत आ रही है तो उसकी शिकायत मिलते ही तत्काल ठीक करा दिया जा रहा है।


वर्जन-
उपभोक्ताओं को नहीं होने दी जाएगी दिक्कत
स्मार्ट मीटर की बिलिंग चेक करने के लिए पांच फीसदी उपभोक्ताओं के घरों में पुराना मीटर भी चालू रहने दिया गया है। दो माह तक निगरानी की जा रही है। दोनों मीटरों में समान रीडिंग देखने को मिल रही है। बाकी शिकायतों पर कार्रवाई के लिए जेई से लेकर अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उपभोक्ता को कोई परेशानी होने नहीं दी जाएगी। - संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता डिवीजन बदायूं

बिजली बिल जमा करता युवक। संवाद

बिजली बिल जमा करता युवक। संवाद

बिजली बिल जमा करता युवक। संवाद

बिजली बिल जमा करता युवक। संवाद

बिजली बिल जमा करता युवक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें