फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘केंद्र का नहीं, अडानी और अंबानी का होगा बजट’

Sun, 15 Feb 2015 12:24 AM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल ने पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से मुखातिब होकर कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार का बजट उनका अपना नहीं, अडानी और अंबानी का होगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महासचिव अग्रवाल पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि थे। अधिकतर सवालों के जवाब में उन्होंने भाजपा को निशाने पर लिया। बजट को अडानी और अंबानी का बजट बताने के साथ ही भाजपा को घेरते हुए उन्होंने कहा कि इस पार्टी की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। इसे जनता जान चुकी है। दिल्ली में हार का यही कारण रहा। पिछले दिनों हैदराबाद के नेता उवैसी द्वारा दिए गए बयान कि वे अपनी पार्टी ऑल इंडिया मजलिसे इत्तहादे मुस्लिमीन (एमआईएम) को उत्तरप्रदेश के चुनाव मैदान में उतारेंगे, पर अग्रवाल बोले, उवैसी भाजपा के एजेंट हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव द्वारा मुख्यमंत्री को बार-बार हिदायत देने के सवाल पर अग्रवाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी में स्वस्थ लोकतंत्र है। मुख्यमंत्री के इस बयान पर कि एक आईएएस अधिकारी की क्लिपिंग उनके पास है, अग्रवाल ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि मुख्यमंत्री जनता को अच्छा संदेश देने के लिए संबंधित आईएएस पर कठोर कार्रवाई करेंगे।
इससे पूर्व नवादा में प्रवेश के समय उप्र उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हैसियत से संगठन के प्रदेश मंत्री अकील इस्माइल की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। बाद में उन्होंने पार्टी कार्यालय पर बैठक में हिस्सा लिया। इसमें जिलाध्यक्ष बनवारी सिंह यादव, सदर विधायक आबिद रजा के अलावा पार्टी विधायक ओंमकार सिंह यादव, आशीष यादव, पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव, पूर्व मंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल, हितेंद्र शंखधार, मोहशाम सिद्दीकी, बलवीर सिंह यादव, डॉ. शैलेष पाठक, हरप्रसाद सिंह पटेल, सर्वेश यादव आदि  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें