फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: धान खरीद और किसान पंजीकरण में सुस्ती, दो केंद्रों पर नहीं हुई बोहनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में धान खरीद और किसान पंजीकरण की धीमी रफ्तार पर किसानों पर भारी पड़ रही है। दो केंद्रों पर तो अभी बोहनी भी नहीं हुई है। एक तरफ खरीद में गड़बड़ी की बात सामने आ रही है, वहीं दूसरी तरफ काम भी सही से नहीं हो रहा। इसको लेकर शुक्रवार को कलक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में धान खरीद की समीक्षा बैठक डीएम ने की।
विज्ञापन

डीएम अवनीश राय ने कहा, आगामी एक सप्ताह के भीतर खरीद की प्रगति पिछले वर्ष की समान अवधि और मंडल के औसत स्तर से अधिक होनी चाहिए।
समीक्षा में पाया गया कि अब तक जिले में 319 पंजीकृत किसानों से मात्र 2235.41 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। कुल 533.168 लाख रुपये देय भुगतान के अनुरूप 356.757 लाख रुपये का भुगतान किसानों को किया जा चुका है। पीसीएफ, पीसीयू और यूपीएसएस द्वारा संचालित 19 धान क्रय केंद्रों में से 12 केंद्रों पर बृहस्पतिवार को 300 क्विंटल से कम खरीद की गई, जबकि केवल 7 केंद्रों पर ही 300 क्विंटल से अधिक खरीद दर्ज की गई।

दो केंद्रों पर अब तक नहीं हुई खरीद
डीएम अवनीश राय ने पीसीएफ और पीसीयू के उन दो क्रय केंद्रों पर कड़ी नाराजगी जताई, जहां अब तक खरीद प्रारंभ नहीं हो सकी है। उन्होंने दोनों संस्थाओं के जिला प्रबंधकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जिन केंद्रों पर खरीद अब तक शुरू नहीं हुई है, वे तत्काल क्रय प्रारंभ कर शून्य की स्थिति समाप्त करें। प्रत्येक केंद्र पर प्रतिदिन कम से कम 200 क्विंटल की खरीद सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन


किसान पंजीकरण बढ़ाने पर भी जोर
डीएम ने धान खरीद के साथ-साथ किसान पंजीकरण में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति विगत वर्ष की तुलना में कमजोर है, इसे सुधारना आवश्यक है। प्रत्येक केंद्र प्रभारी प्रतिदिन कम से कम 5 किसानों का पंजीकरण कराएं, ताकि अधिक से अधिक कृषक सरकारी खरीद व्यवस्था से जुड़ सकें। डीएम ने यह भी कहा कि कोई भी किसान अपना धान बेचने में असुविधा का सामना न करे, इसके लिए केंद्र प्रभारी मौके पर उपलब्ध रहें और किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से यह भी कहा कि क्रय केंद्रों पर तौल, भंडारण और भुगतान की प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी या अनियमितता न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें