फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रोड टैक्स जमा किए बिना चल रही थी स्लीपर बस

विज्ञापन
मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाईवे पर स्लीपर बस को सीज करते परिवहन विभाग के अ​धिकारी रमेश प्रजापति, व अ
विज्ञापन
बदायूं। बिना रोड टैक्स जमा किए दूसरे प्रदेशों के लिए स्लीपर बसों का संचालन किया जा रहा है। शनिवार को परिवहन विभाग के अधिकारियों ने ऐसी ही एक बस को पकड़ा तो एक अर्टिका कार बिना परमिट के टैक्सी में चलती मिली। इस दौरान कुल आठ वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर चार लाख रुपये जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन


शासन के आदेश पर परिवहन विभाग ने लगातार दूसरे दिन भी अवैध रूप से संचालित हो रहे वाहनों पर शिकंजा कसा। अभियान के दौरान बिना परमिट और बिना कर भुगतान किए संचालित दो बसों को सीज करने के साथ एक बस का परमिट शर्तों के उल्लंघन एवं एचएसआरपी नंबर प्लेट नहीं लगी होने पर चालान किया गया। इस दौरान तीनों बसों की बॉडी अनधिकृत रूप से बढ़ी हुई भी मिली।
तीनों बसों में एक बस ऐसी भी थी जिसमें निर्धारित 42 लोगों के सापेक्ष सौ यात्री मिले। यात्रियों की परेशानी देखकर यात्री कर अधिकारी रमेश प्रजापति और एआरटीओ अमरीश कुमार ने दूसरी बस की व्यवस्था कर यात्रियों को रवाना किया।
विज्ञापन


इस दौरान बिना पंजीकरण संचालित ई-रिक्शा भी सीज किया गया। पता चला कि डीलर ने बिना रजिस्ट्रेशन कराए ही इस वाहन को क्रेता को दे दिया था। जबकि नियमानुसार कोई भी डीलर किसी नए वाहन की उसके क्रेता को डिलीवरी तब कर सकता है जब उस पर नियमानुसार नंबर प्लेट लग जाए। अभियान के दौरान कुल आठ वाहन सीज किए गए जो अवैध रूप से चल रहे थे। डीलर पर 36 हजार रुपये समेत वाहनों पर चार लाख का जुर्माना लगाया गया।

-
शासन के आदेश पर अवैध रूप से संचालित वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बिना परमिट व रोड टैक्स जमा किए संचालित वाहनों को किसी कीमत पर संचालित नहीं होने दिया जाएगा। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन

- अमरीश कुमार, एआरटीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें