फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एसके टाइगर्स ने 47 रन से जीता मैच

Tue, 24 Dec 2024 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के परिसर में सोमवार को क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन प्रधानाचार्य डॉ. संदीप भारती ने किया। प्रथम मैच एसके वॉरियर्स व एसके सुपर कमांडो के बीच खेला गया। इसमें एसके वॉरियर्स ने एसके कमांडो को सात रन से हराया। दूसरा मैच एसके टाइगर्स व एसके इंडियन के बीच हुआ। इसमें एसके टाइगर्स ने 165 रन बनाए, जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए एसके इंडियंस की टीम 118 रन ही बना सकी। एसके टाइगर्स ने 47 रन से यह मैच जीत लिया। तीसरा मैच एसके टाइटंस और एसके किंग्स के बीच खेला गया। इसमें एसके टाइटंस 43 रन से विजयी रहा। अंपायर की भूमिका में कौशल सिंह व पंकज शर्मा रहे। कमेंट्री राधेश्याम शर्मा व अनूप कुमार सिंह ने की। वहीं, स्कोरिंग संदीप कुमार व अनूप सक्सेना ने की। इस मौके पर चीफ प्राक्टर राजीव प्रकाश गुप्ता, दीपक सक्सेना, विवेक जौहरी, रमेश सिंह, जगमोहन, अंजू देवी, सोनल, अनूप सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें