जिले में चल रहे प्रशिक्षु शिक्षक चयन भर्ती प्रक्रिया के तहत बृहस्पतिवार को डायट संस्थान ने छठी सूची जिलाधिकारी से अनुमोदित कराकर बीएसए कार्यालय को सौंप दी है। दो दिन चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाने की कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि जनवरी से चल रही प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत अभी तक करीब 13 सौ चयनित अभ्यर्थियों को पांच चक्र में नियुक्ति पत्र वितरित कर ज्वाइन कराया जा चुका है। वहीं 193 पदों के लिए छठी सूची भी तैयार कर अनुमोदित करा ली गई है। डायट प्राचार्य आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि सूची अनुमोदित हो गई है। बीएसए कार्यालय को सौंप दी है। बीएसए द्वारा नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
छात्रवृत्ति के लिए नवीनीकरण कराएं पात्र विद्यार्थी
अलापुर। नगर में स्थित नेहरू आदर्श इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शंकर लाल राजपूत ने बताया कि कक्षा 10 व 12 के विद्यार्थी अपना नवीनीकरण ऑनलाइन करा लें। इसके साथ ही कक्षा नौ और 11 के विद्यार्थी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर हार्डकापी और समस्त प्रमाण पत्र कॉलेज में जमा कर दें ताकि समय से छात्रवृत्ति मिल सके।