फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: राज्यस्तर पर छह शिक्षक किए जाएंगे सम्मानित

विज्ञापन
कुंवर सेन - फोटो : 1
विज्ञापन
कादरचौक। जनपद के छह विद्यालयों के शिक्षकों को राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) परीक्षा में विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन शिक्षकों को प्रदान किया जा रहा है, जिन्होंने अपने मार्गदर्शन, मेहनत और समर्पण से छात्रों को इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता दिलाई है।
विज्ञापन


प्रयागराज के कॉलेज ऑफ टीचर्स एजूकेशन के प्राचार्य अजय कुमार सिंह ने लखनऊ में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय सम्मान समारोह के लिए जिले के छह शिक्षकों को आमंत्रित किया है। इसके लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भी प्रेषित किया गया है। इसमें संविलियन विद्यालय हर्रायपुर के कुंवरसेन, उच्च प्राथमिक विद्यालय गंगपुर पुख्ता के प्रवीण कुमार, संविलियन विद्यालय करनपुर के अमित बाबू, उच्च प्राथमिक विद्यालय खिरिया बाकरपुर के विनीत सोलंकी, उच्च प्राथमिक विद्यालय बझेड़ा नूतन के राजेश कुमार शर्मा और उच्च प्राथमिक विद्यालय संजरपुर बालजीत की शिक्षिका योगिता रानी को आमंत्रित किया गया है। संवाद

कुंवर सेन- फोटो : 1

कुंवर सेन- फोटो : 1

कुंवर सेन- फोटो : 1

कुंवर सेन- फोटो : 1

कुंवर सेन- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें