उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंगरौरा बच्चों ने की छात्रवृति परीक्षा पास। संवाद
कुंवरगांव। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृति परीक्षा परिणाम में ब्लॉक सालारपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंगरौरा के कुलदीप, मोहित, अंकुश पाल, अंशिका, हरप्रसाद, परमानंद ने सफलता प्राप्त की। इनको मेडल व प्रतीक चिह्न और अभिभावकों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। छात्रवृति योजना में चार साल तक 1000 रुपये प्रति माह मिलेगा। इंचार्ज प्रधानाध्यापक सचिन सक्सेना, अनुपम यादव, अरुण अग्निहोत्री, मोहित शर्मा, अवनेश राठौर मौजूद रहे। संवाद