फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कॅरिअर काउंसिलिंग के लिए पंख पोर्टल तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा नौ से इंटरमीडिएट तक के विद्यार्थियों की कॅरिअर काउंसिलिंग के लिए पंख पोर्टल तैयार कराया है। पोर्टल के जरिए विद्यार्थी अपनी कॅरिअर संबंधी शंकाओं का समाधान करा सकेंगे। वह पेशेवर लोगों की मदद से कॅरियर को संभालेंगे। सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य को अपने स्कूल के विद्यार्थियों का पोर्टल पर पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जिले के ऐसे माध्यमिक स्कूल जो यूपी बोर्ड के अधीन संचालित होते हैं, यहां कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को उनकी रुचि के अनुरूप कॅरियर की राह माध्यमिक शिक्षा विभाग का पंख पोर्टल दिखाएगा। इस एप से छात्र-छात्राओें को कॅरियर काउंसिलिंग की सुविधा मिलेगी। इस पोर्टल के जरिए छात्र-छात्राएं अपने करियर को लेकर शंकाओं का समाधान करा सकेंगे।
अधिकांश छात्र-छात्राओं के साथ ऐसा होता है कि वह इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अपने कॅरियर के चयन के लिए भटकाव की स्थिति में होते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अधिक कठिनाई होती है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इसके लिए प्रधानाचार्य बच्चों को पंख पोर्टल का लाभ बताते हुए उन्हें जागरूक करेंगे। उनका रजिस्ट्रेशन कराएंगे।
विज्ञापन


पंख छात्र-छात्राओं के कॅरिअर गाइडेंस के लिए कार्य करेगा। इससे माध्यमिक स्कूलों के छात्र-छात्राओं को कॉलेज, छात्रवृत्ति, कौशल विकास कार्यक्रम, इंटर्नशिप और शिक्षा के विषय में उपलब्ध विकल्पों से संबंधित बेहतर सलाह ले सकेंगे। इसको लेकर सभी प्रधानाचार्य को निर्देशित किया है। - डॉ. प्रवेश कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें