फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एआरटीओ कार्यालय में निकले कोबरा समेत छह सांप, देखकर भागे कर्मचारी

Tue, 24 Feb 2026 08:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के एआरटीओ कार्यालय में मंगलवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब कार्यालय के एक कमरे में एक के बाद एक छह सांप निकले। सांपों को देखकर कर्मचारी डर गए। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सांपों को पकड़ा। 
विज्ञापन
कोबरा सांप - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिल्सी रोड स्थित एआरटीओ कार्यालय में मंगलवार की दोपहर सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान कोबरा समेत अन्य प्रजाति के छह सांप दिखाई दिए। सांपों को देखकर कर्मियों और कार्यालय में काम से आए लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने सांपों को पकड़ लिया गया। इस दौरान कार्यालय का काम भी प्रभावित हुआ। मामले में एआरटीओ प्रशासन हरिओम कुमार का कहना है कि सांपों को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया है।

विज्ञापन


एआरटीओ कार्यालय पर लाइसेंस बनवाने के लिए सौ से अधिक लोग हर रोज पहुंचते हैं। इस समय कार्यालय में निर्माण कार्य चल रहा है। मंगलवार को आस पास में सफाई अभियान चलाया गया। एक कमरे से पुराना कबाड़ निकाला जा रहा था। इसी दौरान एक के बाद एक छह सांप निकल आए। इसमें कोबरा समेत अन्य प्रजाति के सांप शामिल थे।

विज्ञापन

टीम ने जंगल में छोड़े सांप 
एआरटीओ ने वन विभाग की टीम को सूचना दी, जिसके बाद टीम पहुंची और रेस्क्यू करने के बाद सापों को पकड़ा गया। टीम ने सांपों को जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। इस दौरान कार्यालय में अफरा-तफरी मची रही। करीब एक घंटे तक कोई काम नहीं हो सका। एआरटीओ हरिओम कुमार ने बताया कि कभी कार्यालय में सफाई नहीं कराई गई थी। होली के पर्व को लेकर सफाई कराई जा रही थी। इसी दौरान एक के बाद एक सांप निकला। सभी को वन विभाग की टीम ने पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें