फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआ खिलवाने के आरोप में वजीरगंज एसओ, दो दरोगा, तीन सिपाही सस्पेंड

Mon, 25 Sep 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो ‌प‌िक
विज्ञापन
जुआ खिलवाने के आरोप में वजीरगंज एसओ, हल्का इंचार्ज समेत दो दरोगाओं और तीन सिपाहियों को सोमवार देर शाम एसएसपी चंद्र प्रकाश ने निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

वजीरगंज इलाके के एक बाग के बीच चलने वाले जुआघर में दूर-दूर से लोग जुआ खेलने आते थे। किसी ने इसकी सूचना एसएसपी चंद्र प्रकाश को दे दी। एसएसपी की स्पेशल टीम ने रविवार देर शाम छापा मारकर छह लोगों पकड़ा था। उनके पूछताछ करने पर पता चला कि जुआ वजीरगंज एसओ और उनकी टीम की मिलीभगत से होता था। जांच के बाद एसएसपी ने एसओ रघुराज, हल्का इंचार्ज धनीराम, सिविल लाइंस थाने के दरोगा अजीत कुमार, वजीरगंज थाने के सिपाही आनंद, परवीन और अंकित को सस्पेंड कर दिया। दरोगा अजीत कुमार वजीरगंज थाने में तैनात रह चुके थे। उन्हें जुआघर चलाने वाले आरोपी के साथ घूमते देखा गया था। एसएसपी चंद्रप्रकाश का कहना है कि वजीरगंज पुलिस की मिलीभगत से गांव में खुलेआम जुआ होता था। इसमें एसओ, दरोगा और सिपाही भी संलिप्त थे, जिससे उन्हें निलंबित कर दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें