फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रास्ते के विवाद में मारपीट व पथराव में छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव सकरीजंगल में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष के लोगों में जमकर लाठी-डंडे चले। पथराव भी कर दिया गया। महिलाओं समेत दोनों पक्ष के छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना सोमवार सुबह करीब दस बजे की है। गांव के शमीम और सलीम के बीच पिछले दिनों रास्ते को लेकर विवाद हो गया था। गांव के कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर विवाद शांत करा दिया था, लेकिन सुबह में दोनों पक्ष के लोगों में फिर से कहासुनी हो गई। शमीम के परिजनों में हसीनबानो (35) पत्नी शमील, नाजरीन (22) पुत्री शमीम, मुदस्सिर (18) पुत्र जमील, और हसुउद्दीन (58) तो दूसरे पक्ष से सलीम (40) और समील (25) घायल हो गए।
दोनों पक्ष के घायलों ने एक- दूसरे पर मारपीट और पथराव करने का आरोप लगाया है। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्राथमिक उपचार कराया गया। गंभीर रूप से घायल नाजरीन, हसुउद्दीन और सलीम को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्ष की तहरीर पर आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें