उझानी। अढ़ौली फाटक के पास मंगलवार रात दो पक्षों में मारपीट हुई। इसमें नगर पालिका के सभासद सहित छह लोग घायल हो गए।
गंज शहीदा मोहल्ले के रामलीला नगला निवासी कैलाश यादव और काले पहलवान के बीच रंजिश है। मंगलवर की रात करीब आठ बजे उनके कहासुनी हो गई। इसके बाद मौके पर जुटे दोनों पक्ष के लोगों ने एक- दूसरे पर डंडों से प्रहार भी किए।
इसमें काले और उनके बेटे संजू के अलावा दूसरे पक्ष से कैलाश, विष्णु, हरीओम, आकाश और पालिका के सभासद धर्मवीर घायल हो गए। आरोप है कि हवाई फायर भी किया गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के पांच लोगों को पकड़ लिया। पूर्व पालिका सदस्य की ओर से काले, संजू, मनोज, दिनेश गौरव और नागेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। संजू ने पुलिस को बताया कि उनके ऊपर भी जानलेवा हमला किया गया। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। संवाद