फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ सहित छह अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि

Sat, 26 Nov 2016 11:17 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक ब्लाक में अव्यवस्थाएं मिलने पर डीएम नाराज
विज्ञापन

 कादरचौक ब्लाक कार्यालय का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे डीएम को वहां पर अव्यवस्थाएं मिलीं, तो उन्होंने बीडीओ समेत छह अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए वेतन रोकने पर रोक लगा दी। कार्यालय में कर्मचारियों की मनमानी देखकर दंग रह गए डीएम पवन कुमार ने सीडीओ को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि अब वह सभी ब्लाकों का स्वयं स्थलीय निरीक्षण करेंगे। 
डीएम, सीडीओ अच्छेलाल सिंह यादव एवं डीआरडीए के परियोजना निदेशक रविंद्रनाथ सिंह यादव के पहुंचते ही विकास खंड कार्यालय में हड़कंप मच गया। डीएम ने उपस्थिति पंजिका चेक की तो ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के जेई और लेखाकार सात नवंबर से नदारद पाए गए। तहसील दिवसों में प्राप्त होने वाली शिकायतों का रख-रखाव सही न पाए जाने, शिकायती पत्र जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत न कर पाने और आईजीआरएस के तहत प्राप्त शिकायतें निस्तारित न होने पर डीएम ने संबंधित लिपिक वीरेश सिंह के वेतन आहरण पर रोक लगा दी है। ब्लाक समरेर के एडीओ को ब्लाक कादरचौक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है, लेकिन उनका नाम उपस्थिति पंजिका में दर्ज ही नहीं किया गया है और न ही वह ब्लाक कार्यालय आते हैं। स्वच्छ भारत मिशन एवं नमामि गंगा योजना के तहत द्वितीय किश्त में प्राप्त धनराशि से अब तक लगभग 926 शौचालयों का निर्माण होने का दोषी एडीओ पंचायत और सभी अव्यवस्थाओं का दोषी बीडीओ को मानते हुए सभी का वेतन रोकने और प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

...तो एक सप्ताह में सीडीपीओ होगा निलंबित 
बदायूं। कादरचौक सीडीपीओ हरीमोहन और स्टोर इंचार्ज प्रेमवती के बीच आपसी मतभेद होने के कारण पुष्टाहार का उठान नहीं हो पा रहा है। डीएम ने गोदाम पर पहुंचकर जब स्टॉक रजिस्टर तलब किया तो उक्त मामला सामने आने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने सीडीपीओ को एक सप्ताह की मोहलत देते हुए चेतावनी दी, कि निर्धारित अवधि में यदि पुष्टाहार का उठान नहीं हुआ तो सीडीपीओ को निलंबित कर दिया जाएगा। डीएम ने अलग-अलग पटलों पर जाकर संबंधित कर्मियों से जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें