फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो और बाइक की टक्कर में छह घायल

Wed, 24 May 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो उसावां।
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उसावां में शंकरपुर गांव के पास हुआ हादसा      
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव शंकरपुर के पास उसहैत रोड पर बाइक और टेंपो की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें छह लोग घायल हो गए। सभी को उसावां सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर होने पर एक घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।       
उसहैत थाने के गांव नगासी निवासी छोटे पुत्र रामेश्वर और भूपेंद्र पुत्र ढाकन बाइक से उसावां की ओर आ रहे थे। उसावां की ओर से एक टेंपो सवारियां लेकर उसहैत की ओर जा रहा था। गांव शंकरपुर के पास टेंपो से इनकी बाइक टकरा गई। हादसे में छोटे और भूपेंद्र घायल हो गए। टेंपो सवार उसहैत के गांव बरइयां निवासी कन्यावती पत्नी रामदास, राज कुमार पुत्र रामदास, रंजीत पुत्र सोरन और ग्रंथ सिंह घायल हो गए। इन सभी को उसावां सीएचसी लाया गया। यहां से छोटे को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।      
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हादसे में घायल रिटायर्ड लेखपाल की मौत      
उसहैत। थाना क्षेत्र के गांव दढ़िया नगला निवासी रिटायर्ड लेखपाल सुरेंद्र पाल यादव एक सप्ताह पहले अलापुर थाने के कस्बा ककराला में हुए हादसे में घायल हो गए थे। उनका इलाज बरेली के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। मंगलवार को उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें