फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जिले में छह सौ वाहनों का किया गया चालान

विज्ञापन
रेहड़िया चौकी के पास बाइक का चालान करते पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : शिकोहाबाद रोड पर आतिशबाजी चलाकर भारत की जीत का जश्न मनाते खेलप्रेमी।
विज्ञापन
बदायूं। बाइक सवार अगर बिना हेलमेट दिखाई दिया तो अब उसका चालान हो जाएगा। वाहन चेकिंग के लिए यातायात पुलिस समेत जिले के सभी थानों की पुलिस भी अब चेकिंग कर वाहनों का चालान कर रही है। पहले दिन छह सौ से अधिक वाहनाें के चालान किए गए।
विज्ञापन


जिले में सड़क हादसों में कमी लाने के लिए प्रशासन और पुलिस की तरफ से भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में सर्वाधिक हादसे वाले 20 जिलों में बदायूं के भी शामिल होने पर डीएम ने सख्ती दिखते हुए बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के चालान करने के निर्देश दिए हैं।
इसके बाद एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को चालान करने के निर्देश दिए। मंगलवार को अभियान शुरू कर दिया गया। सुबह से शाम तक यातायात पुलिस शहर से लेकर देहात तक चालान करती नजर आई। पहले दिन ही करीब छह सौ से अधिक तीन लाख रुपये के चालान किए गए।
विज्ञापन






यातायात पुलिस व थानों की पुलिस ने बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों के चालान किए हैं। जिले में करीब छह सौ से अधिक वाहनों के चालान किए गए हैं। हर रोज इसी तरह से अभियान चलाकर चालान किए जाएंगे। - आरएल राजपूत, टीएसआई

रेहड़िया चौकी के पास बाइक का चालान करते पुलिस कर्मी। संवाद- फोटो : शिकोहाबाद रोड पर आतिशबाजी चलाकर भारत की जीत का जश्न मनाते खेलप्रेमी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें