बिल्सी। नगर के पालिका बाजार में युवक के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ शांतिभंग के आरोप में कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इसके अलावा सिरासोल गांव में मारपीट करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बीते दिन नगर के मुख्य बाजार में एक युवक के साथ मारपीट करने के मामले में प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ था, उक्त मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में बंटी, वीरपाल, सत्यप्रकाश, प्रदीप निवासी बादशाहपुर शामिल हैं। इसके अलावा सिरासोल गांव में मारपीट करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनका नाम सौरव और पंचम निवासी सिरासोल हैं। पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया। संवाद