फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 25 लाख की चोरी में छह आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस क्षेत्र की पॉश कॉलोनी कृष्णा पार्क में पेट्रोल पंप मालिक के घर हुई करीब 25 लाख रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन महिलाएं और एक सर्राफ शामिल है। पुलिस ने सभी को अलीगढ़ से पकड़ा है। जांच में चोरी की वारदात में पांच महिलाओं की भूमिका सामने आई है। इनमें एक महिला अभी फरार है, जबकि उसकी बेटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बुधवार को मामले का राजफाश कर सकती है।
विज्ञापन

श्याम नगर के कृष्णा पार्क निवासी पेट्रोल पंप मालिक दीपक गुप्ता के घर 14 अक्टूबर की सुबह चोरी हुई थी। दो महिलाएं घरेलू काम मांगने के बहाने उनके घर पहुंची थीं। अगले दिन दोनों फिर पहुंचीं। इस दौरान एक महिला ने घर की मालकिन को बातचीत में उलझाए रखा, जबकि दूसरी ने मौका पाकर अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। इसके बाद दोनों महिलाएं निकल गई।
पुलिस जांच में पता चला कि इस घटना में पांच महिलाएं शामिल थीं। पुलिस ने कड़ियां जोड़ते हुए अलीगढ़ में दबिश दी और छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए सर्राफ की भूमिका भी जांच में सामने आई है। सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि आरोपियों से चोरी के माल की बरामदगी और गिरोह के अन्य संपर्कों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें