फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइट खुली, निकले डिजिटल नियुक्ति पत्र

Wed, 22 Apr 2015 06:53 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुदेशकों की नियुक्तियों में बाधक बनी साइट बुधवार को खुल गई। बेसिक विभाग ने चयनित हुए अभ्यर्थियों के डिजिटल हस्ताक्षर युक्त नियुक्ति पत्र निकालना शुरू कर दिए हैं। विभागीय कर्मी कार्य में जुट गए। दो दिन में इन्हें डाक के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को डिस्पैच कर दिए जाएंगे। 30 तक इनको ज्वाइन करना होगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दो महीने पहले जूनियर स्कूलों में रखने को लेकर अंशकालीन अनुदेशकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके ऑनलाइन आवेदन मांगने के बाद 18 मार्च से काउंसिलिंग प्रक्रिया कराई गई थी। बाद में दस्तावेजों की चेकिंग करने के बाद अभ्यर्थियों का चयन कर सूची बेसिक कार्यालय पर चस्पा की गई थी। हालांकि इन्हें एक अप्रैल से ज्वाइन करना था। चूंकि डिजिटल हस्ताक्षर युक्त नियुक्ति पत्र जारी किए जाने थे। लिहाजा साइट खुलने का इंतजार किया जा रहा था। जो लंबे इंतजार के बाद बुधवार को खुली। विभागीय लोगों ने बताया कि साइट खुल चुकी है। चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दो दिन में इन्हें डाक के माध्यम से भेज दिए जाएंगे। बताया कि 30 अप्रैल तक इन्हें स्कूलों में ज्वाइन करना होगा। बीएसए कृपाशंकर वर्मा ने बताया कि साइट खुल गई है। नियुक्ति पत्र निकाले जा रहे हैं। जो दो दिन में डिस्पैच कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें