बदायूं। जिले में रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया गया। शुभ मुहूर्त में बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। उन्हें मिठाई खिलाई। भाइयों ने बहनों को गिफ्ट दिए। घरों में इस दौरान पकवान भी बने। मेहमानों की जमकर खातिरदारी की गई।
श्रावण मास की पूर्णिमा पर रक्षाबंधन मनाया गया। भद्राकाल न होने की वजह से सुबह से ही बहनों ने राखी बांधनी शुरू कर दीं। तिलक लगाकर भाइयों को राखी बांधी। वहीं बाजार में राखी और मिठाई की जमकर खरीदारी की। अधिकांश बहनों ने शुक्रवार को ही राखियां खरीद ली थीं। किन्हीं कारणों से जो बहनें राखी नहीं खरीद पाईं उन्होंने शनिवार को खरीदी। दबतोरी गांव में रेलवे स्टेशन के नजदीक ललुआ नगला मोड़ तक रक्षाबंधन पर्व पर आने जाने वाली बहनों की काफी भीड़ रही। दिन में कई बार जाम की स्थिति बनी। गुलड़िया में बहन-भाई के अटूट रिश्तों का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सैदपुर नगर पंचायत चेयरमैन इशरत अली खान गरीब बेसहारा छोटी बच्चियों ने राखी बांधी। ओरछी क्षेत्र में फल, मिठाइयों के कई स्टाल लगे। दुकान पर महिलाओं की भीड़ रही।
जिले में बिक गई करीब दो करोड़ की मिठाइयां
रक्षाबंधन पर मिठाइयों की जमकर बिक्री हुई। दूरदराज जाने वाली और बाहर से आने वाली बहनों ने यहां भाइयों के लिए मिठाई खरीदी। अनुमान है कि रक्षाबंधन पर जिले में दो करोड़ रुपये की मिठाई बिक गई। इस पर्व पर भाई की कलाई पर राखी बांधने के बाद मिठाई खिलाने का रिवाज है। इसलिए जमकर मिठाइयों की खरीदारी हुई। दुकानदारों ने एक सप्ताह पहले से ही इसकी तैयारी शुरू कर दी थी। सावन का आखिरी शनिवार होने के कारण कई लोगों का व्रत था। ऐसे में खोए से बनी मिठाई खूब बिकी। संवाद
हाईवे के पास सजीं मिठाई की दुकानें
वजीरगंज। रक्षाबंधन पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनको मिष्ठान खिलाया। कस्बे में मिठाइयों की दुकानों पर सुबह से भीड़ दिखाई दी। पर्व का फायदा उठाते हुए हाईवे पर कुछ जगहों पर जमकर मिलावटी मिठाई बेची गईं। सबकुछ जानते हुए भी जिम्मेदार आंखें बंद किए बैठे रहे। संवाद
बिल्सी में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व
बिल्सी। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रेशम से बनी राखी बांधी। साथ भगवान से अपने भाइयों की तरक्की के लिए प्रार्थना की। भाइयों ने अपनी बहन को राखी के बदले उपहार देते हुए उनकी रक्षा का संकल्प भी लिया। इधर, तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया स्थित वृद्धाश्रम पर भी रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। यहां संचालक वेद व्यास शर्मा ने आश्रम में रह रही बुजुर्ग महिलाओं से राखी को बंधवाईं। संवाद
पूर्व मंत्री आबिद रजा ने बंधवाया रक्षा सूत्र
बदायूं। सपा के पूर्व मंत्री व नगर पालिका चेयरमैन फत्मा रजा के पति आबिद रजा के घर पर सुबह से हिन्दू बहनों का तांता लग गया। बहनों ने उनको रखा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। पूर्व मंत्री आबिद रजा के साथ चेयरमैन फात्मा रजा ने बहनों को उपहार भेंट किए। बहनों को उनकी रक्षा व उनके सम्मान को हमेशा बनाए रखने का वचन दिया। संवाद
दिव्यांगों को बांधी राखी, पुलिस की कलाइयां भी सजाईं
वजीरगंज। दिव्यांग आश्रम में भटपुरा निवासी समाज सेविका पूजा तिवारी ने दिव्यांग व बेसहारा बच्चों को राखी बांध कर त्योहार मनाया। रोली का तिलक लगाकर मिठाई भी खिलाई और सभी की दीर्घायु की कामना की। आश्रम के अध्यक्ष उनीश पाल सिंह ने उनका धन्यवाद किया। बिसौली में रक्षा बंधन के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारी आश्रम की दीदी मिथिलेश के साथ आश्रम की बहनों ने पुलिस कर्मियों को राखी बांधी। प्रेम, स्नेह एवं विश्वास का प्रतीक राखी सूत्र के महत्व का संदेश दिया। उसावां में दूर दराज से आई बहिनों ने भाइयों को राखी बांधकर लंबी उम्र की कामना की।
-
रोडवेज बसों में भीड़, प्राइवेट वाहनों को लिया सहारा
फैजगंज बेहटा। प्रदेश सरकार की ओर से बहनों को निगम की बसों में फ्री यात्रा की वजह से बसों में भारी भीड़ रही। ज्यादा भीड़ होने के कारण कई बहनों ने इन बसों में जगह नहीं मिली। इसलिए कई बहनों ने प्राइवेट बसों व अन्य वाहनों से सफर किया।
अस्पताल में तैनात रहे डॉक्टर
रक्षाबंधन के त्योहार पर हर साल सड़क हादसे अधिक होते हैं। इसको देखते हुए डीएम के निर्देश पर सीएमएस ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी से लेकर सीएचसी पीएचसी पर डॉक्टरों की संख्या बढ़ाई है। 24 घंटे इंमरजेंसी सेवा जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
बिल्सी के बृद्धाश्रम में बुजुर्गो महिलाओं से राखी बंधवाते वेदव्यास शर्मा। संवाद - फोटो : हाईवे पर नवाबगंज टोल पर लगा जाम।
बिल्सी के बृद्धाश्रम में बुजुर्गो महिलाओं से राखी बंधवाते वेदव्यास शर्मा। संवाद - फोटो : हाईवे पर नवाबगंज टोल पर लगा जाम।
बिल्सी के बृद्धाश्रम में बुजुर्गो महिलाओं से राखी बंधवाते वेदव्यास शर्मा। संवाद - फोटो : हाईवे पर नवाबगंज टोल पर लगा जाम।
बिल्सी के बृद्धाश्रम में बुजुर्गो महिलाओं से राखी बंधवाते वेदव्यास शर्मा। संवाद - फोटो : हाईवे पर नवाबगंज टोल पर लगा जाम।
बिल्सी के बृद्धाश्रम में बुजुर्गो महिलाओं से राखी बंधवाते वेदव्यास शर्मा। संवाद - फोटो : हाईवे पर नवाबगंज टोल पर लगा जाम।