बहन के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुआ होमगार्ड
- फोटो : अमर उजाला
आमरण अनशन पर बैठे महेंद्रपाल की फिर हालत बिगड़ी
सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन करने और 12 महीनों की ड्यूटी दिए जाने की मांग को लेकर चल रहा होमगार्डों का धरना-प्रदर्शन शनिवार को मालवीय आवास में जारी रहा। आमरण अनशन पर बैठे होमगार्ड महेंद्र पाल सिंह की तबियत शनिवार को भी बिगड़ गई। इससे वह अपनी बहन के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सका। इससे होमगार्डों में रोष बढ़ गया।
इसके साथ ही जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह और होमगार्ड्स मोहकम सिंह आमरण अनशन पर बैठे रहे। जिला उपाध्यक्ष सोमेंद्र सिंह ने कहा कि वे लोग चुनाव ड्यूटी का बहिष्कार करने के ऐलान पर अडिग रहे। इस मौके पर अशफाक, सुरेश चंद्र, रविकुमार, राजेंद्र सिंह, ओमकार सिंह, प्रेमपाल शर्मा, रामबहादुर, मौकम सिंह, राकेश कुमार, सुरेश पाल, रामवीर, जयपाल सिंह, सूरज पाल सिंह, कृष्णपाल सिंह आदि मौजूद रहे।