फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के ससुर ने युवक को गोली से उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के सिमरी बौरा गांव में बृहस्पतिवार रात बहन के ससुर और चचिया ससुर ने बरेली निवासी युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक के साथ बहन की ससुराल में विवाद निपटाने आए दूसरे भाई ने मौके से भागकर जान बचाई। वह भाई की लाश छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल आरोपी गांव से फरार हैं।
विज्ञापन

बरेली जिले में फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के गांव सुकटिया सिंहवारी निवासी रक्षपाल यादव (28) पुत्र महीपाल यादव की बहन संगीता की शादी दातागंज के सिमरी बौरा निवासी राहुल यादव के साथ हुई है। परिवारवालों का आरोप है कि संगीता की शादी को तीन साल हो चुके हैं। इसके बावजूद ससुराल वाले संगीता से दहेज की मांग कर रहे हैं। बृहस्पतिवार दोपहर उन्होंने संगीता से मारपीट की थी। इससे घर में काफी विवाद हुआ था। संगीता ने अपने भाई रक्षपाल और जसवीर को सूचना दी। बृहस्पतिवार शाम रक्षपाल और जसवीर बाइक से सिमरी बौरा गांव पहुंचे। उन्होंने बहन के ससुरालवालों को समझाकर विवाद निपटाने की कोशिश की।
रात दोनों भाई घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में बहन और उसके ससुरालवालों से बात कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान संगीता के ससुर महेंद्र यादव लाइसेंसी बंदूक और चचिया ससुर केदार रायफल लेकर आ गए। उन्होंने दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। पहले केदार ने गोली चलाई, जिससे रक्षपाल के एक हाथ का अंगूठा उड़ गया। इसके बाद महेंद्र ने रक्षपाल के सीने में गोली मार दी, इससे उसकी मौत हो गई। फिर आरोपियों ने जसवीर पर फायर किए। घबराया जसवीर वहां से भाग गया। वह सीधे दातागंज कोतवाली पहुंचा। वहां पुलिस को सूचना दी। पुलिस आई तो आरोपी फरार हो चुके थे। मौके पर रक्षपाल की बहन ही मिली। पुलिस ने रक्षपाल की पत्नी संतोषा देवी की तहरीर पर महेंद्र, केदार और महिला का जेठ अनिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र का युवक दातागंज के सिमरी बौरा गांव आया था। यहां उसकी बहन के ससुर ने गोली मारकर हत्या कर दी है। इसमें तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। - प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें