बिल्सी। गांव सिरतोल में आयोजित सिरतौल प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला सिरतौल वॉरियर्स और सिरतौल सुपर किंग्स के बीच खेला गया।
मैच में सिरतौल वॉरियर्स के कप्तान तेजवीर सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 10 ओवर में वॉरियर्स की टीम 81 रन ही बना सकी। टीम की ओर से सुमित ने सर्वाधिक 18 रन बनाए, जबकि अमन शर्मा ने 12, शनि उपाध्याय ने 9 और भोले दीक्षित ने 8 रन का योगदान दिया।
सिरतौल सुपर किंग्स की ओर से गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। नीरज ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके, जबकि दीपक शर्मा ने तीन और अखिल पाठक ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिरतौल सुपर किंग्स की टीम ने मजबूत शुरुआत की और आसानी से मैच अपने नाम कर लिया।
कप्तान अखिल पाठक ने 24 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि सलामी बल्लेबाज सोनू ने 18 रन बनाए। इसके अलावा दया शर्मा ने 10 और अभय गुप्ता ने 6 रन का योगदान दिया। वॉरियर्स की ओर से गेंदबाजी में अमन शर्मा और पारस सिंह को एक-एक विकेट मिला, लेकिन वे टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए सिरतौल सुपर किंग्स के कप्तान अखिल पाठक को आयोजक समिति द्वारा मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इस दौरान आयोजक समिति के पवन उपाध्याय, दीपेंद्र कुमार, अतीक सैफी, सर्वेश उपाध्याय, भुवनेश उपाध्याय, बिजेंद्र सिंह, प्रदीप गुप्ता, गौरव शर्मा, अनुज गौड़, सनी शाक्य आदि मौजूद रहे।