फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: साहब! पता नहीं था घर में ताई आ गईं हैं, पहचान लिया था, इसलिए कर दी हत्या

विज्ञापन
लूट व हत्या के दो सगे भाइयों से बरामद माल व नकदी। संवद
विज्ञापन
दातागंज। पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की मदद से दातागंज कोतवाली क्षेत्र के पापड़ हमजापुर गांव में लूट के बाद हुई बर्तन व्यापारी की पत्नी मुन्नी देवी की हत्या का खुलासा 48 घंटे में कर दिया है। मृतका के देवर के दो बेटों ने ही मुन्नी देवी की हत्या की थी। पुलिस ने मंगलवार को पूरे मामले का खुलासा करते हुए दोनों सगे भाइयों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं भाड़े के अन्य दो बदमाशों की तलाश में टीमें दबिश दे रहीं हैं।
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को पूछताछ के दौरान आरोपी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि मृतका मुन्नी देवी उसकी ताई थी। बोला- साहब! उसे पता नहीं था कि ताई लौटकर घर आ गईं हैं। उसको सुबह से ही पता था कि ताई अपने नाती के जन्मदिन में शामिल होने के लिए कस्बा दातागंज जाएंगी। दोपहर के बाद जब ताई घर से निकल गईं तो उसने दो बदमाशों को बुला लिया था। दो ही शातिर बदमाश थे। वह लगातार कोई अच्छा काम दिलाने की बात कह रहे थे कि उसमें सभी लोग मिल बांटकर माल ले लेंगे।

उसने बताया कि हमारी ताई ने 27 लाख रुपये की जमीन बेची है। घर में गांठ-गिरवी का जेवर भी मिलेगा। जब मौका मिलेगा तब घटना को अंजाम दे देंगे। ताई के घर से जाने के बाद रात करीब दस बजे चारों लोग मकान के अंदर पहुंच गए। किवाड़ों के कुंडे तोड़ दिए। इसी दौरान ताई आ गईं, उन्होंने उसे पहचान लिया। वह शोर न मचा दें इसलिए उनके मुंह पर टेप लगा दिया।
विज्ञापन

लूटपाट के समय ताई से अलमारी की चाबी लेकर जो माल-रुपये मिले उसको लेकर निकल रहे थे। इस दौरान शिवम ने कहा कि ताई ने पहचान लिया है, तो इनको भी ठिकाने लगा दिया जाए, नहीं जेल जाने से कोई रोक नहीं सकता। इसके बाद रस्सी से गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी।
पुलिस ने बर्तन व्यापारी के चचेरे भाई के बेटे शिवम व हिमांशु पुत्र सुनील गुप्ता को एसएसपी के सामने पेश कर घटना का खुलासा किया। बाद में दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

वांछित दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घाेषित
एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हैं। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। साथ ही घटना के खुलासे में लगीं टीमों को भी नकद 25 हजार रुपये से पुरस्कृत किया गया है। दोनों आरोपी अभी फरार हैं। उनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। उनका काम सुपारी लेकर लूटपाट के बाद हत्या करना है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फरार दोनों आरोपियों के नाम पते मिलने के बाद भी उजागर नहीं किए गए हैं। उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

यह था घटनाक्रम

दो जनवरी की रात को थाना दातागंज के गांव पापड़ हमजापुर में बर्तन व्यापारी रामौतार के मकान में घुसकर उनकी पत्नी मुन्नी देवी की हत्या कर घर में लूट की घटना की गई थी। उनकी बेटी राधा गुप्ता ने अपने चेचेरे दो भाई हिमांशु व शिवम व तहेरे भाई अनिल गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस घटन के खुलासे के लिए रात दिन एक किए हुए थी। पुलिस कई लोगों से पूछताछ की इस दौरान शिवम ने बताया कि हमें पैसे की जरूरत थी, हमने ताऊ से पैसे मांगे तो उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया। इस कारण हमने यह लूट की योजना बनाई।

यह माल हुआ बरामद

एक लाख 10 हजार रुपये नगद, एक सोने का गले का हार, एक जोड़ी सोने के कुंडल, दो अंगूठी सोने की, एक चांदी की चेन, सात जोड़ी चांदी पाजेब, पांच जोड़ी चांदी के खडुआ, एक जोड़ी चांदी की कंगनी।

लूट व हत्या के दो सगे भाइयों से बरामद माल व नकदी। संवद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें