फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दस दिन में सोने से तेज उछली चांदी

विज्ञापन
जितेंद्र महाजन, सराफ
विज्ञापन
बदायूं। सहालग के सीजन में लगातार सोने-चांदी की कीमतों में उछाल आया है। दस दिन में सोना 4,620 तो चांदी 5,200 रुपये महंगी हो चुकी है। सोने के भाव 87,770 रुपये प्रति दस ग्राम पहुंच गए हैं। इससे सोने-चांदी खरीदने वाले लोगों की जेब पर असर पड़ा है। सराफा व्यापारी आने वाले दिनों में सोने की कीमत 90 हजार रुपये से ऊपर पहुंचने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन



पिछले दस दिन से लगातार सोने-चांदी की कीमतें बढ़ रहीं हैं। 27 जनवरी को सोने के भाव 83,150 रुपये प्रति दस ग्राम थे। पिछले दस दिन में सोने के भाव 4,620 रुपये प्रति दस ग्राम बढ़ गए। बृहस्पतिवार को सोना 87,770 रुपये रहा। वहीं 27 जनवरी को चांदी 93,400 रुपये प्रति किलो थी। पिछले दस दिन में चांदी के भाव 5,200 रुपये प्रति किलो बढ़ गए। बृहस्पतिवार को चांदी 98,600 प्रति किलो रही।
लगातार बढ़ रहीं कीमतों से सराफा व्यापारी से लेकर आमवर्ग हैरान है। शहर के सराफा व्यापारियों का कहना है कि महंगाई के पीछे अंतरराष्ट्रीय स्थितियां जिम्मेदार हैं। व्यापारी विदेशों में चल रहे युद्ध को लेकर भी सोने की कीमतों के उछाल का बड़ा कारण मान रहे हैं। साथ ही सहालग के सीजन में जेवरों की बढ़ी मांग के चलते भी सोना महंगा होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन




विदेशों में चल रहे युद्ध के चलते भी सोने के भाव में बढ़ोतरी हुई है। अमेरिका ने घोषणा की है कि गाजा पट्टी पर फिर से हमला करेंगे। सोने का आयात भी प्रभावित हुआ है। इसलिए युद्ध का असर भी सोने की कीमतों पर पड़ा है। -जितेंद्र महाजन, सर्राफ



निवेश और इंपोर्ट ड्यूटी समेत अन्य टैक्स की वजह से लगातार सोने-चांदी के भाव बढ़े हैं। वहीं, सहालग में सोने की मांग बढ़ रही है। इससे भी भाव पर असर पड़ रहा है। अभी और भाव बढ़ने की उम्मीद है। सरकार को इंपोर्ट ड्यूटी व तस्करी पर लगाम लगाना चाहिए। - अमित कुमार, सर्राफ
विज्ञापन





बदायूं में दस दिन में बढ़े सोने के दाम
तारीख- 24 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम)
27 जनवरी 83,150
28 जनवरी 83,080
29 जनवरी 83,670
30 जनवरी 84,360
31 जनवरी 85,490
1 फरवरी 85,430
2 फरवरी 85,430
3 फरवरी 85,600
4 फरवरी 85,950
5 फरवरी 87,120
6 फरवरी 87,770



चांदी के भाव (प्रतिकिलो)
27 जनवरी 93,400
28 जनवरी 93,100
29 जनवरी 93,900
30 जनवरी 95,100
31 जनवरी 96,500
1 फरवरी 96,500
2 फरवरी 96,500
3 फरवरी 96,500
4 फरवरी 96,700
5 फरवरी 98,600
6 फरवरी 98,600

जितेंद्र महाजन, सराफ

जितेंद्र महाजन, सराफ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें