फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हाईवे पर गिरा मंडी समिति का साइन बोर्ड, राहगीर बचा

Wed, 20 Nov 2024 03:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। कृषि उत्पादन मंडी समिति के मुख्य द्वार के पास लगा साइन बोर्ड बरेली-मथुरा हाईवे पर गिर पड़ा। गनीमत रही वहां से गुजर रहा साइकिल सवार बोर्ड की चपेट में आने से बच गया।
विज्ञापन

घटना मंगलवार दोपहर की है। मंडी समिति ने मुख्य द्वार के पास करीब एक दशक पहले साइन बोर्ड लगवाया था। बारिश के दौरान आसपास पानी भर जाने से खंभा नीचे से गल गया। चश्मदीदों के मुताबिक जिस समय साइन बोर्ड गिरा, उस वक्त साइकिल सवार धौरेरा निवासी सौरभ पास में ही खड़ा था। वह तो गनीमत रही जो सौरभ उसकी चपेट में नहीं आया। यह देख आसपास के लोग भी भाग खड़े हुए। मंडी के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। मंडी निरीक्षक अमान ने बताया कि साइन बोर्ड निर्माण अनुभाग की ओर से लगवाया गया था। उसके गिर जाने के बारे में विभागीय अफसरों को अवगत करा दिया गया है।
-

जहां बोर्ड गिरा वहां सुबह लगा था जाम, हो जाता बड़ा हादसा
कृषि उत्पादन मंडी समिति के सामने धान लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की वजह से बरेली-मथुरा हाईवे पर करीब एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा था। पूर्वाह्न तक यहां ट्रैक्टर- ट्रॉलियां भी खड़ी थीं। बताते हैं कि साइन बोर्ड अगर उस वक्त गिरता तो ट्रैक्टर सवार किसान भी चपेट में आ जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें