फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली का घेराव  कर की नारेबाजी

Wed, 13 Jul 2016 11:43 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रांतीय आह्वान पर भाजपा का पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन
सीओ जेएस पाटनी को सौंपा राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन
 प्रांतीय आह्वान पर जुटे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब और गुंडे-माफियाओं को शह देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली का घेराव कर लिया। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए नारेबाजी और प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सीओ जेएस पाटनी को सौंप कर कार्रवाई की मांग की।
बृज प्रांत के अध्यक्ष बीएल वर्मा की अगुवाई में बुधवार पूर्वाह्न में कोतवाली गेट के सामने तीन घंटा तक धरना भी दिया गया। श्री वर्मा ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम है। जिले में आपराधिक घटनाओं में तेजी से इजाफा भी हुआ है लेकिन सत्ताधिकारियों के दवाब में पुलिस पीड़ित की वजाय आरोपियों की मदद करते हैं। पुलिस कर्मी भूल गए हैं कि अगली बार प्रदेश में सपा की सरकार नहीं बनेगी। उन्होंने पुलिस पर जुआ, सट्टा और पशुओं की तस्करी कराने का भी आरोप लगाया। कहा कि गोवंशीय पशुओं के वाहन पकड़कर छोड़ दिए जाते हैं। धरनास्थल पर ही पूर्व विधायक महेशचंद्र गुप्ता, ठाकुर अनूप सिंह, जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, उमेश राठौर, राजेश कुमार सिंह, सत्यवीर सिंह और शारदेंदु पाठक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करने वाले पुलिस कर्मियों और अफसरों को भी सबक सिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना के बाद पार्टी नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं ने कोतवाली को घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। श्री वर्मा की अगुवाई में राज्यपाल को संबोधित 10 सूत्रीय ज्ञापन सीओ जेएस पाटनी को सौंपा गया। सीओ से कार्यकर्ताओं ने पुलिस कर्मियों की शिकायतें भी कीं। पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए भाजपा नेता अनूप सिंह अपने समर्थकों के साथ वरी वाले बाइपास पर जुटे। समर्थकों के साथ जुलूस निकालते हुए बिल्सी रोड बाजार में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी भी की। जुलूस के दौरान भी समर्थकों के निशाने पर पुलिस ही रही। प्रदर्शनकारियों में नगर अध्यक्ष राहुल शंखधार, गिरीशपालसिंह, अशोक कुमार सिंह, डॉ. आलोक गुप्ता, डॉ. बीएन शर्मा, अरविंद शर्मा, योगेश प्रताप सिंह, राजीव गोयल, पवन वार्ष्णेय, मोरसिंह लोधी, गंगासरण शर्मा, चंद्रपाल कश्यप, कमलेश वार्ष्णेय आदि कार्यकर्ता शामिल थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें