फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एसआई व दो सिपाही पर प्लाट पर अवैध कब्जा करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। थानाक्षेत्र के गांव गंधरौली के एक ग्रामीण ने एसआई समेत तीन पुलिस कर्मियों पर आरोपी पक्ष से साठगांठ कर उसके प्लाट पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उघैती थानाक्षेत्र के गांव गंधरौली निवासी दिव्यांग जुगेंद्र ने एसएसपी से शिकायत की। उसने बताया कि उसके पड़ोस में एक बीघा का एक प्लाट है। प्लाट पर गांव के तीन लोग कब्जा करना चाहते थे। पांच जुलाई की सुबह नौ बजे तीनों आरोपी साजिश के तहत हथियार लेकर प्लाट पर पहुंचे। वह ईंट मंगाकर प्लाट पर निर्माण करने की कोशिश करने लगे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस आ गई। पुलिस उन्हें व दूसरे पक्ष के एक युवक को थाने ले आई। इसके बाद शांतिभंग में चालान कर दिया। आरोप है कि थाने के एसआई व दो सिपाही की मिलीभगत से आरोपी का उनके प्लाट पर कब्जा कर दिया है। जबकि प्लाट उनके नाम पर है। आरोप है एसआई ने कहा कि 50 हजार लेकर जमीन उनके नाम पर कर दो। पीड़ित को आरोपी धमका रहे हैं। पीड़ित ने एसएसपी से मामले की जांच कराकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।

- इस मामले की शिकायत की जानकारी नहीं है। अगर पुलिस कर्मियों पर लगाए गए आरोप सही पाए जाते है तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. ब्रजेश सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें