फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: निर्माणाधीन कोल्ड स्टोरेज की शटरिंग गिरी, दबने से एक मजदूर की मौत

विज्ञापन
घायल ओकेश।
विज्ञापन
फैजगंज बेहटा। गांव महुअरी के पास नवनिर्मित कोल्ड स्टोरेज के लिंटर की शटरिंग रात करीब आठ बजे भरभराकर गिर गई। इससे तीन मजदूर दब गए। देर रात तक दो मजदूरों को निकालकर इलाज के लिए चंदौसी भेजा गया। चार जेसीबी लगाकर तीसरे मजदूर को देर रात निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव महुअरी के पास गौरी शॉप चंदौसी वालों का कोल्ड स्टोर बन रहा है। मजदूरों ने दिन में शटरिंग तैयार कर ली थी। रात को लिंटर ढालने को मजदूर बुलाए गए थे। रात करीब आठ बजे शटरिंग भरभराकर गिर गई। इसमें तीन मजदूर दब गए। मौके पर पहुंचे बचाव दल ने टिकोली गांव के 32 वर्षीय ओकेश और 26 वर्षीय राजवीर को निकाला गया। गंभीर हालत में घायलों को चंदौसी के निजी अस्पताल भेजा गया है। मजदूरों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 28 वर्षीय नीरज को निकालने में करीब दो घंटे लग गए। रात करीब साढ़े दस बजे नीरज को निकाला गया लेकिन तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया। मजदूर की मौत पर परिजनों ने कोहराम मच गया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचीं पुलिस व तहसील प्रशासन की टीम को निर्माण कार्य में गई अनियमितता मिलीं। लिंटर की शटरिंग में गार्डर कम लगाए गए थे।
-
2023 में इसी क्षेत्र में हुए हादसे में मरे थे 20 से अधिक लोग

वर्ष 2023 में ओरछी चौराहे के पास बन रहे कोल्ड स्टोरेज की दीवार गिर गई थी। उस हादसे में 36 लोग दबे थे। उसमें से 20 लोगों की मौत हो गई थी।

कोट,

- दबे हुए दो मजदूरों को सकुशल निकाल लिया गया है। घायलों को चंदौसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर को बुलाया गया है। मामले की गहनता से जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई कराई जाएगी। तीसरे मजदूर को निकाला गया लेकिन उनकी मौत हो गई। - डाॅ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी बदायूं

घायल ओकेश।

घायल ओकेश।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें