जगत की राम बारात में काली अखाड़ा देखने उमड़े लोग। संवाद
जगत। ब्लॉक परिसर में चल रहे श्रीरामलीला महोत्सव के तहत बुधवार को भगवान श्रीराम की बरात धूमधाम से निकाली गई।
राम बरात के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। शोभायात्रा में शामिल झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। बैंड की धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। वहीं, काली मां के अखाड़े के कलाकारों ने करतब दिखाकर दर्शकों को रोमांचित किया। पूरे क्षेत्र में जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। बरात के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन मुस्तैद रहा।
थाना प्रभारी सनी चौधरी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा और शोभायात्रा की निगरानी की गई। इस दौरान श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष डॉ. केशव कुमार शर्मा, प्रबंधक सुनील कुमार गुप्ता, जनरल अध्यक्ष देवनारायण शर्मा, अनिल भारद्वाज, उमेश, संजीव आदि मौजूद रहे। संवाद
कादरचौक। कस्बा कादरचौक में चल रही रामलीला के चलते भगवान श्रीराम की बरात धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। बरात का शुभारंभ राधाकांत मंदिर से हुआ। इसमें भगवान श्रीराम की झांकी के साथ दर्जनों अन्य आकर्षक धार्मिक झांकियां शामिल रहीं। बरात कस्बे के मुख्य चौराहे से होते हुए बदायूं रोड पहुंची। यहां से होली चौक होते हुए गांव की विभिन्न गलियों में घूमी। इसके बाद नखाशा रोड, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उझानी रोड और नूरपुर रोड से होते हुए किला मंदिर पहुंची। मंदिर परिसर में दर्शन के बाद बरात लौटी और अंत में रामलीला प्रांगण में पहुंचकर इसका समापन हुआ। संवाद
जगत की राम बारात में काली अखाड़ा देखने उमड़े लोग। संवाद