साइकिल रैली में शामिल सपा सांसद आदित्य यादव। स्रोत- सांसद मीडिया सेल
बदायूं। सपा सांसद आदित्य यादव ने रविवार को अपने गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की साइकिल यात्रा में शामिल हुए। यह साइकिल यात्रा बबराला चौराहे से प्रारंभ होकर पेंठ बाजार रजपुरा तक निकाली गई। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं, युवाओं और समर्थकों ने साइकिलों पर पार्टी के झंडे लेकर नारेबाजी की। समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जिला इकाई के सदस्य समेत स्थानीय लोग मौजूद रहे। संवाद