फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दूल्हा वेश में दिखे श्रीराम, निकाली गई आकर्षक झांकियां

विज्ञापन
इस्लामनगर की श्रीराम शोभा यात्रा में शामिल काली अखाड़ा। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
इस्लामनगर। रामलीला कमेटी की ओर से भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में अनेक प्रकार की मनमोहक झांकियां व भगवान राम दूल्हा के वेश में विराजमान रहे। पूर्व विधायक कुशाग्र सागर व पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने दीप प्रज्वलित कर व भगवान राम के स्वरूप की आरती कर राम बारात का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा कस्बे के स्वर्गीय सेठ रामानंद प्रसाद के मंदिर से शुभारंभ हुई। इसमें भगवान राम स्वरूप का रथ, लाठी मटका अखाड़ा, घोड़ा ऊंट बैंड, बजरंग दल अखाड़ा, गणेशजी की झांकी, न्यू प्रचंड माता महाकाली अखाड़ा शामिल रहा। स्वचालित झांकियां, खाटू श्याम महाराज का फूल बंगला, माता महाकाली विशाल अखाड़ा, शंकरजी की झांकी, बांके बिहारीजी, राधा रानी का फूल बंगला, बाबा महाकालेश्वर का फूल बंगला, परशुराम क्लब का जत्था चल रहा था। महादेव क्लब अखाड़ा व सांवरिया क्लब का सहयोग रहा। इसमें करीब 40 झांकियां रहीं। घरों की छतों से भी लोग शोभायात्रा देखते नजर आए। महिलाएं व बच्चे शोभायात्रा पर फूल वर्षा कर रहे थे। इस मौके पर मेला अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, यशपाल सिंह,अतुल गुप्ता, मुकेश गुप्ता सभासद, विनोद शंखधार, मुकुल गुप्ता, वंशी मिश्रा, राजवीर सिंह, त्रिलोकी गुप्ता आदि मौजूद रहे।



शोभा यात्रा से पूर्व किया फ्लैग मार्च
इस्लामनगर। थाना पुलिस ने कस्बे के प्रमुख मार्गों पर शोभायात्रा से पूर्व फ्लैग मार्च किया गया। प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए फ्लैग मार्च किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें