फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी के लिए जगमग है बाजार

Thu, 03 Sep 2015 08:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
पीताबंर, बांसुरी, पटुका और आराध्य देव भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न प्रकार के सजे और संवरे हिंडोले भी बाजार में हैं। बाजार जगमग हैं। आकर्षक बिजली झालरें भी बाजार में बिक रहीं हैं।
विज्ञापन

नगर में मंदिरों में साफ-सफाई के साथ रंगाई-पुताई हो रही है। मंदिरों को सजाने के लिए बिजली झालर, फूल, आम की वंदनवार, कागज और चमकने कागजों के फूलों, गुलदस्तों से सजाने की तैयारियां हैं। अनेक मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के हिंडोले डाले जाएंगे। घर-घर में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की तैयारियां चल रहा हैं। 

फल स्थिर, मेवा पिछले वर्ष से सस्ता
बदायूं। महंगाई पर भले ही केंद्र सरकार की खिंचाई के लिए विपक्षी पार्टियों हो हल्ला कर रही हों, लेकिन भगवान कृष्ण जन्माष्टमी पर इस बार फल के भाव स्थिर हैं, तो मेवा गत वर्ष से सस्ता है। भगवान श्रीकृष्ण के भक्तों को इस बार जन्माष्टमी पर्व मनाने में कोई असुविधा नहीं होगी, क्यों कि ये पर्व माह के पहले सप्ताह में पड़ रहा है। 
विज्ञापन


फलों के रेट
केला- 30 से 35 रुपये
अच्छा सेब- 80 से 100 रुपये
अच्छा अनार- 60 से 80 रुपये
मेवा के रेट में पिछले साल से कमी रही-

मेवा पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष
मखाने 500 की जगह 400 रुपये
बादाम 1200 की जगह 800 रुपये
काजू 850 की जगह 800 रुपये
बाकी मेवा के दाम भी पिछले वर्ष के बराबर हैं या कम ही हैं।

बिजली विभाग ने भी कमर कसी
भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन बिली आपूर्ति ठीक रहे। लाइनों में फाल्ट न हों इसके लिए दबाव वाली बिजली लाइनों को ठीक कराए जाने और उपकरणों के रखरखाव पर पूरा ध्यान दे रहे हैं।

चाइनीज सामान के बहिष्कार की अपील
बदायूं। हिंदू संगठन के नेता मुकेश पटेल ने भक्तों से अपील की है कि वह चाइना निर्मित भगवान की मूर्तियां और हिंडोले आदि न खरीदें। चाइना में इन मूर्तियों को कचरे आदि से बनाया जाता है। वहीं चाइना ने विभिन्न सजावट की चीजें बनाई हैं, जो पूजा स्थल पर ले जाना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा है कि देश भक्तों को चाइनीज माल का बहिष्कार करना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें