फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां दुर्गा की शोभायात्रा में बरसाए फूल

Sun, 17 Apr 2016 12:22 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
मां
विज्ञापन
नगर में संत गाडगे धोबी समाज की ओर से मां दुर्गा की शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा का शुभारंभ पुरानी अनाज मंडी स्थित शिव मंदिर से हुआ। इसमें शामिल काली अखाड़ा, मां दुर्गा की झांकियां, बैंड बाजा सहित तमाम श्रद्धालु कछला रोड स्थित बाजार कला, साहूकारा, बिल्सी रोड, किला खेड़ा होते हुए माता के मंदिर पहुंचे। यहां शोभायात्रा का समापन हुआ। शोभायात्रा के बाद आयोजित यज्ञ में पूर्णाहुति देकर समाज कल्याण की कामना की गई। 
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर करीब 12 से शुरू की गई शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु माता के भजनों पर खूब थिरके। साथ ही मातारानी के जयकारों से कस्बा गूंज उठा। नगरवासियों ने शोभायात्रा का स्वागत पुष्पवर्षा कर किया। साथ ही कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंगलीराम, राजेंद्र मथुरिया, अनिल कुमार, दिनेश कुमार, वेदपाल, बदन सिंह, रब सिंह, पन्नालाल, मन्नू, राकेश कुमार, लेखराज, प्रेम मथुरिया, अजीत सिंह, वीरेंद्र कुमार, अनिल कुमार, ज्ञानेंद्र कुमार, मुनीश बाबू, रविंद्र सिंह, रामऔतार, सत्यपाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें