फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: विवाद के बाद चलाईं गोलियां...भांजे की मौत, बहन घायल

विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में बुधवार की देर रात गंभीर घायल संतोषी की बेटी से घटना की जानकारी करते एसप
विज्ञापन

विज्ञापन
कादरचौक (बदायूं)। लखुपूरा गांव के मजरा बखतपुर में बुधवार रात एक युवक ने बड़ी बहन और भांजे को तमंचे से गोली मार दी। भांजे आकाश (25) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहन संतोषी की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना के पीछे शराब पीने के दौरान आरोपी वीर सिंह और भांजे के बीच हुआ विवाद बताया जा रहा है। आरोपी तमंचे के साथ भाग गया। वारदात पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन


संतोषी अपने पति मलखान के निधन के बाद कासगंज के थाना सहावर क्षेत्र का गांव शादी वाजनगर छोड़कर दो बेटे और तीन बेटियों के साथ बखतपुर आकर रहने लगी थीं। उन्होंने भाई वीर सिंह के मकान के सामने अपना घर बनाया है। एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह के मुताबिक बुधवार रात वीर सिंह संतोषी के बेटे आकाश के साथ शराब पी रहा था। तभी दोनों के बीच नशे में विवाद शुरू हो गया। दोनों के बीच डंडे चलने पर संतोषी बीचबचाव करने पहुंचीं।
विज्ञापन




झगड़े के दौरान वीर सिंह ने तमंचे से पहले आकाश को गोली मार दी, फिर बहन संतोषी को। सीने में गोली लगने से आकाश की मौके पर ही मौत हो गई। संतोषी (45) के पेट में गोली लगी, जिससे उनकी हालात गंभीर बनी हुई है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने संतोषी का प्राथमिक उपचार किया, उसके बाद उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। एसपी सिटी और सीओ उझानी ने घटनास्थल पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें