फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सड़क का मलबा न उठाए जाने पर दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सड़क को लेकर प्रदर्शन करते दुकानदार। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। नगर पालिका परिषद की ओर से देववाणी चौराहे से भारतीय स्टेट बैंक तक सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य की गति धीमी होने से दुकानदारों में आक्रोश है। बुधवार को दुकानदारों ने इस सड़क पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कार्य में तेजी लाए जाने और पड़ा मलबा उठाने की मांग की।
विज्ञापन

दुकानदार रमन माहेश्वरी का कहना है कि ठेकेदार ने चार दिन पहले पुरानी सड़क को उखाड़ दिया था। इसके बाद से मलबा सड़क पर ही पड़ा है, जिससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित है। रास्ता बंद होने के कारण दुकानदारों की ग्राहकी भी प्रभावित हो रही है। मोहम्मद जफर का कहना है कि ग्राहकों को दुकानों तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। दुकानदारों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द मलबा हटवाकर सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की।
प्रदर्शन करने वालों में जफर अली, मोहम्मद शकील, रमन कुमार, विकास माहेश्वरी, जरीफ मलिक, तेज माहेश्वरी, अंजू माहेश्वरी, नीरज कुमार, भुवनेश कुमार, मोहम्मद तालिब, हसन अली और महावीर सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर, ईओ वेदप्रकाश यादव ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य की धीमी गति और मलबा पड़े होने की जानकारी मिली है। संबंधित ठेकेदार को सड़क से मलबा तत्काल हटाने और निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा, जिससे दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें