फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सामान के पैसे मांगने पर दुकानदार को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। नगर के सोमानी तिराहा के पास रविवार रात दुकान पर सामान खरीदने के बाद पैसे न देने को लेकर विवाद हो गया। पीड़ित दुकानदार ने कुछ लोगों पर अभद्रता और गाली-गलौज कर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

नगर निवासी दुकानदार संदीप माहेश्वरी ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक सवार कुछ लोग उनकी दुकान पर पहुंचे और कुछ सामान खरीदा। आरोप है कि जब उनसे रुपये मांगे गए तो वे गाली-गलौज करने लगे। दुकानदार ने इसकी शिकायत पुलिस से की। क्राइम इंस्पेक्टर विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें