पुलिस भर्ती में धांधली के खिलाफ यहां मालवीय आवास गृह पर चल रहा धरना 13वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की। कहा, भर्ती बोर्ड अपने ही बनाए गए नियमों का अनुपालन नहीं कर रहा है। इस मौके पर क्रांति यादव ने कहा कि प्रोन्नति भर्ती बोर्ड प्रदेश सरकार के दबाव में काम कर रहा है और अपने ही नियमों का पालन नहीं कर रहा है। सचिन शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार झूठे वादों की सरकार है, जिसने केवल झूठ बोलकर युवाओं को गुमराह करने के सिवाय कोई और काम नहीं किया है। अमित तोमर, कुलदीप कुमार, राजेश यादव, सुमित कुमार सिंह, अजय यादव, आशीष मिश्रा, सुबोध मिश्रा, पवनेश कुमार, ऐवरन सिंह, पंकज, अवध यादव, रामकिशन, अरुण यादव, सचिन कुमार, अनिल कुमार आदि थे।