शोभायात्रा का शुभारंभ नगर के जगत रोड़ स्थित शिव मंदिर से किया गया। शोभायात्रा ने नगर में प्राइमरी स्कूल के सामने से होते हुए होली चौक और मनिहारों वाली मंजिस्द आदि स्थानों पर भ्रमण किया। शोभायात्रा में शिव पार्वती, श्रीकृष्ण और सुदामा की झांकी के साथ लुक्का की झांकी, काली का अखाड़ा आदि शामिल रहे। स्वचालित झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा के आयोजन में कमलेश कुमार गुप्ता, दीपक कुमार गुप्ता, विशनू कुमार गुप्ता, चंदन गुप्ता, बच्चू लाल कशयप और सुम्मेर सिंह शाक्य का सहयोग रहा।