बिल्सी के गांव वनबेहटा में शोभायात्रा में शामिल झांकी। संवाद
बिल्सी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में रविवार को तहसील क्षेत्र के गांव वनबेहटा में भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान आकर्षक झांकियों की धूम रही।
शोभायात्रा शिवालय मंदिर से शुरू होकर जाटव मोहल्ला, पंचायत भवन, ग्राम देवी मंदिर, ठाकुर बस्ती, मौर्य आदि मोहल्लों में घूमती हुई शिव मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में झूला झूलते श्रीकृष्ण, काली का अखाड़ा, राधा-कृष्ण, शंकर पार्वती, श्रीराम-लक्ष्मण-सीता, बजरंग बली की सेना आदि झाकियां शामिल रहीं।
इसके अलावा मोहल्ला साहबगंज के कूंचा गली स्थित रघुनाथ मंदिर से भगवान श्रीकृष्ण की पालकी यात्रा धूमधाम से निकाली गई। पालकी यात्रा में सौरभ वार्ष्णेय, सतीश माहेश्वरी, अमन वार्ष्णेय, ललित गिरि, अनुज वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। इस मौके पर कोतवाल मनोज कुमार सिंह समेत पुलिस बल तैनात रहा। संवाद
बिल्सी के गांव वनबेहटा में शोभायात्रा में शामिल झांकी। संवाद