फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सावन के अंतिम सोमवार को बम-बम भोले से गूंजे शिवालय

विज्ञापन
शहर के गौरी शंकर मंदिर में जल चढ़ाते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। सावन के अंतिम सोमवार को जिले के शिवालयों में शिवभक्तों की काफी भीड़ उमड़ी। तड़के से ही प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया। शहर के बिरुआबाड़ी, हरप्रसाद, गौरीशंकर मंदिरों समेत अन्य शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। जलाभिषेक के दौरान हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से शिवालय गूंज उठे।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों के शिवमंदिरों में भी सुबह से जलाभिषेक का सिलसिला जारी रहा। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ को जल, दूध, बेलपत्र और फूल अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों के बाहर फूल-माला, बेलपत्र, प्रसाद और जल के लिए दुकानों पर भीड़ रही। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंदिरों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाइन लगवाकर जलाभिषेक कराया गया। सावन माह में शिवभक्ति का यह उत्साह पूरे महीने बना रहा और अंतिम सोमवार पर भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।







बाल कांवड़ियों ने कछला से गंगाजल लाकर किया जलाभिषेक



बिल्सी। बाल कांवड़ियों के जत्थे ने कछला गंगा घाट से जल लाकर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। अटल चौक स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर में महाकाल सेवा समिति के सदस्यों ने कांवड़ियों का पटका पहनाकर स्वागत किया। जत्थे में यश, अनुराग, अक्ष, शिवम, हर्षवर्धन, अनंत, अमन, कृष्णा सहित करीब 12 बाल कांवड़िये शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन




महाकाल की झांकी निकालकर किया जलाभिषेक
नूरपुर पिनौनी। गांव के लोगों ने महाकाल की झांकी निकाली। श्रद्धालुओं ने इसमें बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। गांव में विभिन्न मार्गों पर झांकी निकली तो श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा की। इसी के साथ ही सोमवार को प्राचीन शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। दर्शन लाभ कर पुण्य अर्जित किया। संवाद





बाबा भोलानाथ धाम मंदिर में हुआ कार्यक्रम



रेहड़िया। सोमवार की शाम बदायूं-मुरादाबाद हाईवे पर बाबा भोलानाथ धाम मंदिर में बाबा अमरनाथ बर्फानी भगवान शिव का शृंगार किया गया। मंदिर परिसर में भंडारा हुआ। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। रात तक कार्यक्रम चलता रहा। संवाद

शहर के गौरी शंकर मंदिर में जल चढ़ाते श्रद्धालु। संवाद

शहर के गौरी शंकर मंदिर में जल चढ़ाते श्रद्धालु। संवाद

शहर के गौरी शंकर मंदिर में जल चढ़ाते श्रद्धालु। संवाद

शहर के गौरी शंकर मंदिर में जल चढ़ाते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें